कौशिकी भवन में गूंजा नशा मुक्ति का संकल्प, अधिकारियों-कर्मियों ने ली शपथ

Nasha Mukti Bharat Abhiyan: नशा मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से वीरपुर स्थित कौशिकी भवन में जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से नशा मुक्ति की शपथ ली. कार्यक्रम में नशे के दुष्प्रभावों से समाज को बचाने तथा जनजागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया गया.

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट:

Nasha Mukti Bharat Abhiyan: वीरपुर स्थित जल संसाधन विभाग के कौशिकी भवन सभागार में बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लिया.

कार्यक्रम में कार्यालय प्रधान सह बाढ़ नियंत्रण एवं जल निःसरण के चीफ इंजीनियर संजीव शैलेश तथा सुपरिटेंडिंग इंजीनियर संजय कुमार ने कौशिकी भवन के अंतर्गत कार्यरत सभी कार्यपालक अभियंताओं, अनुमंडल पदाधिकारियों, जूनियर इंजीनियरों एवं कर्मियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई.

स्वयं से बदलाव की शुरुआत का संदेश

शपथ ग्रहण के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने यह संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और अपने परिवार, मित्रों तथा समाज के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे. वक्ताओं ने कहा कि किसी भी बड़े सामाजिक बदलाव की शुरुआत स्वयं से होती है और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए नशा मुक्त जीवनशैली बेहद जरूरी है.

नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का आह्वान

कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक स्वर में नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने का संकल्प दोहराया. उन्होंने कहा कि समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए जागरूकता ही सबसे प्रभावी माध्यम है.

बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम में कौशिकी भवन के अधीन विभिन्न डिवीजनों के कार्यपालक अभियंता, एसडीओ, जेई सहित कई शाखाओं के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे. कार्यक्रम का उद्देश्य नशे के खिलाफ जनजागरूकता बढ़ाना तथा स्वस्थ, सुरक्षित और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए सामूहिक भागीदारी सुनिश्चित करना था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shruti Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >