कैंप में सूची में दिव्यांगों को जोड़ा गया नाम

कैंप में दिव्यांगों का सरकारी मानक के तहत सर्टिफिकेट बनवाया गया

बलुआ बाजार. छातापुर बीडीओ डॉ राकेश कुमार गुप्ता के निर्देश पर मंगलवार को बलुआ पंचायत भवन में विशेष कैंप लगाकर दिव्यांगता सूची में दिव्यांग का नाम जोड़ा गया. जिसका नेतृत्व मुन्ना साह ने किया. कैंप में दिव्यांगों का सरकारी मानक के तहत सर्टिफिकेट बनवाया गया. बताया गया कि 03 जनवरी को ललित बाबू के 51वीं पुण्यतिथि पर आयोजित होने वाली राजकीय सम्मान समारोह के उपलक्ष्य पर बलुआ पंचायत के दर्जनों दिव्यांग को मुख्य अतिथि के हाथों ट्राई साइकिल वितरण का लक्ष्य रखा गया है. इस मौके पर अकाउंटेट सुधांशु कुमार, कार्यपालक अभियंता आरती कुमारी, राजेश कुमार, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >