विवाद सुलझाने गए मधेपुरा के अधेड़ की पीट-पीट कर हत्या

पुलिस ने पांच लोगों को लिया हिरासत में

– पुलिस ने पांच लोगों को लिया हिरासत में किशनपुर. किशनपुर थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर वार्ड नंबर-01 में मंगलवार को आपसी विवाद को शांत कराने गए एक अधेड़ की पिटाई कर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान सुरेन्द्र यादव उर्फ सुलेन यादव के रूप में हुई है. थाना में दिए गए आवेदन के अनुसार मृतक की पत्नी, जो मधेपुरा जिला के मठाही गांव की निवासी है. उसने बताया कि मंगलवार को वह अपने पति के साथ अपने एक दोस्त के घर बैजनाथपुर गांव आई थी. देर संध्या गांव स्थित ठाकुरबाड़ी में भोज-भंडारा आयोजित था. जहां दोनों प्रसाद ग्रहण करने गए थे. इसी दौरान बैजनाथपुर गांव निवासी दिनेश यादव, पिंटू यादव सहित कुछ अन्य लोग आपस में झगड़ा करने लगे. विवाद बढ़ता देख ठाकुरबाड़ी के महंत ने सुरेन्द्र यादव से बीच-बचाव कर मामला शांत कराने को कहा. जैसे ही वे विवाद शांत कराने पहुंचे, आरोप है कि कुछ लोगों ने गले में गमछी डालकर जोर से खींच दिया. जिससे वे जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया गया. हमले में गंभीर रूप से घायल सुरेन्द्र यादव को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल सुपौल ले जाया गया. जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि बिना पोस्टमार्टम कराए शव को वापस बैजनाथपुर गांव लाया गया. परिजनों को सूचना दी गई. परिजनों के पहुंचने के बाद पंचायत भी हुई, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका. इसके बाद किशनपुर थाना को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >