भयमुक्त होकर मतदान करने के लिए किया प्रेरित

आदर्श आचार संहिता लगते ही प्रशासन हरकत में नजर आया

प्रतापगंज. आदर्श आचार संहिता लागू होते ही मंगलवार को अर्द्धसैनिक बलों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. इसका नेतृत्व सीओ आशु रंजन, आरओ रिया राज, इंस्पेक्टर राजेश रंजन और थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार कर रहे थे. सीओ ने बताया कि विधानसभा चुनाव की तिथि की घोषणा होते ही आदर्श आचार संहिता लागू हो गया है. इसको लेकर प्रशासन मुस्तैद है. चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए अर्द्धसैनिक बलों द्वारा थाना से फ्लैग मार्च निकला गया. फ्लैग मार्च थाना से निकल कर गोल चौक, अस्पताल चौक होते हुए टेकुना, सुरजापुर, इटवा, सुखानगर सहित कई पंचायतों में भ्रमण कर लोगों में भयमुक्त मतदान के लिए प्रेरित किया. आदर्श आचार संहिता लगते ही प्रशासन हरकत में नजर आया. सोमवार की शाम प्रशासन ने सरकारी भवन, चौक-चौराहे व सार्वजनिक जगहों पर लगे राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर को हटाना शुरू कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >