कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की हुई पूजा

शारदीय नवरात्र को लेकर अनुमंडल क्षेत्र सहित निर्मली शहर में सोमवार को भक्तिमय वातावरण के साथ शुरू हुआ.

निर्मली. शारदीय नवरात्र को लेकर अनुमंडल क्षेत्र सहित निर्मली शहर में सोमवार को भक्तिमय वातावरण के साथ शुरू हुआ. नवरात्रि के पहले दिन क्षेत्र के सभी मंदिरों में कलश स्थापना की. नवरात्रि में मां के भक्तों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है. शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन शैलपुत्री की पूजा अर्चना विधि विधान के साथ की गयी. नवरात्र के मौके पर दुर्गा उपासना, पूजा, उपवास और मंत्रों के जाप का विशेष महत्व होता है. पीतल का बर्तन, गेहूं या जौ, मिट्टी पर रखने के लिए एक साफ कपड़ा, साफ जल, दीप प्रज्ज्वलित करने हेतु पीतल या मिट्टी का दीपक, घी, रूई बत्ती, रोली या सिंदूर, अक्षत आदि का उपयोग किया जाता है. इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी मौजूद रहे. प्रखंड क्षेत्र के बेला गांव में शारदीय नवरात्रा के प्रथम दिन कलश स्थापना को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. नये वस्त्र में महिलाएं माथे पर कलश लेकर क्षेत्र का भ्रमण की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >