क्षेत्र भ्रमण में विधायक ने लोगों की सुनी समस्या, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

बताया कि 18 सितंबर को बीएन इंटर कॉलेज भपटियाही में निर्मली विधानसभा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत के विभिन्न गांवों में गुरुवार को निर्मली विधानसभा के विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने जदयू कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों को सरकार के द्वारा महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. जहां लोगों ने उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया. विधायक ने सरायगढ पंचायत के इटहरी, खाप, सनपतहा, प्रवाहा, झाझा, सरायगढ़ गांव के विभिन्न वार्डों में घुमकर लोगों से संपर्क किया. केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न प्रकार के जनकल्याणकारी, महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी. विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है. सरकार विद्युत उपभोक्ताओं को 125 यूनिट मुफ्त कर दिया है. गांव के प्रत्येक वार्डों में सड़क, पुलिया, स्कूल का निर्माण कराया गया है. छात्र छात्राओं को गांव से बाहर उच्च शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़े. इसके लिए प्रत्येक पंचायत में ही हाई स्कूल खोले गए है. सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये कर दी गई है. बताया कि 18 सितंबर को बीएन इंटर कॉलेज भपटियाही में निर्मली विधानसभा एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. जिसमें एनडीए घटक दल के कार्यकर्ता शामिल होंगे. इस मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, रामचंद्र मंडल, सीताराम मंडल, रामचंद्र मंडल, योगेंद्र मंडल, बेचन मंडल, रामेश्वर मंडल, रामदेव पंडित, मुंशी सरदार, सुखदेव पंडित, रामानंद राम, बद्री नारायण राम, वासुदेव राम, शिवनंदन शाह, मिश्रीलाल राम, अनिल राम, जोगनी राम, चंदेश्वर यादव, उपेंद्र मंडल, रमेश राम सहित स्थानीय लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >