नवनिर्मित उत्क्रमित उमावि नन्ही टोला का विधायक ने किया उद्घाटन

उद्घाटन समारोह में प्रभारी एचएम रोशन कुमार झा सहित शिक्षकों द्वारा विधायक सहित अन्य अतिथियों का माला, पाग व शाॅल से स्वागत किया गया

छातापुर. प्रखंड के रामपुर पंचायत स्थित नवनिर्मित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय नन्ही टोला का उद्घाटन गुरुवार को स्थानीय विधायक नीरज कुमार सिंह ने फीता काट कर किया. उद्घाटन समारोह में प्रभारी एचएम रोशन कुमार झा सहित शिक्षकों द्वारा विधायक सहित अन्य अतिथियों का माला, पाग व शाॅल से स्वागत किया गया. मौके पर विधायक श्री बबलू ने इलाके के अभिभावकों से बच्चों को शिक्षित करने तथा निश्चित रूप से विद्यालय भेजने का अनुरोध किया. कहा कि जो बच्चे पढ़ाई कर आगे बढ़ना चाहते हैं. उसे हरसंभव मदद किया जायेगा. कहा कि सरकार के द्वारा प्रत्येक पंचायत में उच्च प्लस टू विद्यालय का निर्माण कराया गया है. ताकि गांव और सुदूर इलाके के बच्चों को भी समुचित शिक्षा मिल सके. बताया कि छातापुर में डिग्री कॉलेज की पढाई भी इसी वर्ष से आरंभ हो जाएगी. कॉलेज की पढ़ाई के लिए छात्रों को अब दूर नहीं जाना पडेगा. बताया कि शिवनी घाट पर पुल निर्माण का टेंडर पास हो गया है. राशि आवंटित होते ही मानसून काल से पूर्व निर्माण कार्य प्रारंभ हो जाएगा. अगले बरसात से पूर्व ही पुल का निर्माण पूरा होगा. कहा कि छातापुर प्रखंड और विधानसभा को विकसित करने के लिए सभी स्तरों पर काम कर रहे हैं. किये गए सभी वायदों को हर हाल में पूरा करेंगे. उन्होंने विद्यालय निर्माण के लिए भूमि दान करने वाले भूदाताओं नंद जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल वगैरह का माला पहनाकर स्वागत किया. कहा कि इनलोगों ने एक एकड़ भूमि दान कर समाज के बच्चों को आगे बढ़ाने में बड़ा योगदान दिया है. मौके पर शालिग्राम पांडेय, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मो हासिम, सरपंच प्रतिनिधि, गुलाबचंद साह, शंकर सहनी, काली पांडेय, पवन कुमार हजारी, गौरीशंकर भगत, राकेश भगत, जगन्नाथ सिंह, गोपाल आचार्य, अमहरा मुखिया प्रकाश चौधरी, महेंद्र मंगरदैता, भूपेंद्र सिंह, रमेश प्रसाद सिंह के अलावे विद्यालय के शिक्षक रोशन कुमार झा, सुधांशु शेखर, बिनोद चौधरी, संजीव कुमार, अमान शेख, मध्य विद्यालय के एचएम राधाकृष्ण सिंह, धीरज कुमार, ममता कुमारी, देवानंद सिंह, शंभू शरण, योगेंद्र पासवान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >