अग्नि पीड़तों को विधायक ने दिया 12 हजार का चेक

विधायक ने बताया कि पिछले दिनों अचानक आग लगने से घर के साथ अन्य समान की क्षति होना काफी दुखद है

बलुआ बाजार. भीमपुर पंचायत के वार्ड 7 आदिवासी टोला में पिछले दिनों हुई अगलगी की घटना में छह परिवार के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए थे. पीड़ित परिवारों के बीच रविवार की शाम पूर्व पीएचईडी मंत्री सह विधायक नीरज कुमार सिंह पहुंचे. उन्होंने पीड़ित परिवारों से मिलकर संवेदना जताई और मौके पर ही सरकार द्वारा दी जाने वाली 12 हजार की राशि सभी परिवारों को दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों अचानक आग लगने से घर के साथ अन्य समान की क्षति होना काफी दुखद है. कहा कि पीड़ित परिवार दायजी देवी, मंगली देवी, संगीता देवी, शिव नारायण उरांव, पवित्री देवी, कामिनी देवी, शशिकला कुमारी, अनिता देवी, मंजुला देवी, बबिता देवी, सरिका कुमारी को 12-12 हजार रुपए का चेक दिया गया है. मालूम हो कि 27 नवंबर को अचानक आग लगने से छह परिवार के छह घर सहित हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई थी. मौके पर मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा, सीओ राकेश कुमार, मुखिया रंजन कुमार भारती. आशीष कांत झा, पैक्स अध्यक्ष रमेश कुमार मुखिया, रामटहल भगत, रमैया झा, क्रांति झा, कृत्यानंद मंडल, नीतीश झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >