मंत्री ने विकास मित्रों के साथ की संवाद

मंत्री द्वारा कल्याण विभागीय योजनाओं के बारे में विकास मित्रों को अवगत कराया गया.

सुपौल. बिहार महादलित विकास मिशन कार्यक्रम के तहत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री जनक राम की अध्यक्षता में बुधवार को जिले के सभी विकास मित्रों के साथ टाउन हॉल में संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई. कार्यक्रम में बताया गया कि अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति समुदायों के सभी योग्य परिवारों को आवास प्लस सर्वेक्षण के निर्धारित तिथि 18 से 28 फरवरी तक सर्वेक्षण कार्य किया जाना है. साथ ही अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के कोई योग्य परिवारों के व्यक्ति इस विशेष सर्वेक्षण कार्य में नहीं छुटे, इसका विशेष ख्याल रखा जायेगा. मंत्री द्वारा कल्याण विभागीय योजनाओं के बारे में विकास मित्रों को अवगत कराया गया. इस कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी, अनुमंडल कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी समेत सभी विकास मित्र उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >