मंत्री बिजेंद्र यादव ने डीएम व एसपी के साथ वीरपुर हवाई अड्डे का किया निरीक्षण

हवाई अड्डा के मुख्य द्वार पर बगैर पत्रकारों से किसी प्रकार की वार्ता के ही वापस चले गए

वीरपुर. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के ठीक बाद ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव मंगलवार को वीरपुर पहुंचे. सबसे पहले कोसी आईबी गए. लगभग आधे घंटे के विश्राम के बाद वीरपुर हवाई अड्डे पहुंचे. इस दौरान सुपौल डीएम सावन कुमार, एसपी शरथ आरएस भी मौजूद थे. हवाई अड्डा पहुंचते ही उन्होंने सभी अधीनस्थ पदाधिकारियों को भी रनवे पर जाने से मना कर दिया. इस दौरान डीएम और एसपी के साथ मंत्री श्री यादव हवाई अड्डा के पूर्वी अंतिम छोड़ तक पहुंचे. जहां अपनी गाड़ी से उतर कर उन्होंने लगभग पांच मिनट तक बातें की. फिर वापस हो गए. हवाई अड्डा के मुख्य द्वार पर बगैर पत्रकारों से किसी प्रकार की वार्ता के ही वापस चले गए. जानकारी अनुसार हाल के दिनों में बिहार के छह हवाई अड्डा को प्रोन्नत किए जाने की चर्चा काफी जोरो पर है. इसमें वीरपुर हवाई अड्डे का नाम भी शामिल है. हवाई अड्डे के विस्तारीकरण को लेकर कार्य युद्धस्तर पर जारी है. भूमि की पैमाइश का कार्य भी किया जा चुका है. ऐसे में ऊर्जा मंत्री का वीरपुर निरीक्षण किसी बड़े बात का संकेत है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >