प्रवासी कार्यकर्ता ने जीविका दीदी के साथ किया संवाद

प्रवासी दीदी कार्यक्रम में झारखंड से पहुंची माया सिंह सिसोदिया ने बसंतपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया

रतनपुर. प्रवासी दीदी कार्यक्रम में झारखंड से पहुंची माया सिंह सिसोदिया ने बसंतपुर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया. भाजपा जिला महिला मोर्चा की देख रेख में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न शक्ति केंद्रों पर महिला लाभार्थी, जीविका दीदी, आशा दीदी, आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत प्रतिनिधि, धार्मिक मंडली, बुद्धिजीवी दीदी के साथ संवाद किया गया. इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विनीता देवी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भीमनगर पंचायत में अजय कुमार गुप्ता के आवास पर प्रतिनिधि के साथ आदर्श पंचायत भगवानपुर के प्राथमिक विद्यालय रानीगंज में जीविका दीदी के साथ, सातनपट्टी पंचायत अंतर्गत ढाढा में बुद्धिजीवी दीदी के साथ, लालमनपट्टी कोहवारा में लाभार्थी जीविका दीदी के साथ व मध्य विद्यालय रामपुर में शिव चर्चा से जुड़ी दीदी एवं जीविका दीदी के साथ संवाद किया गया. इस अवसर पर अर्चना मेहता, मंडल अध्यक्ष पवन कुमार मेहता, सुशील मेहता, अरुण कुमार सिंह, बबन कुमार मेहता, बादल सिंह उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >