निर्मली. नदी थाना क्षेत्र के ईटहरी गांव समीप पुल संख्या 143 ए पर शनिवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में मौके पर ही मृत्यु हो गई. पुलिस के अनुसार, मृतक व्यक्ति पुल पार कर रहा था तभी वह ट्रेन की चपेट में आ गया. घटना की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान बड़हारा पंचायत, मोहनपुर वार्ड नंबर 06 निवासी लगभग 50 वर्षीय देवेंद्र सिंह के रूप में हुई है. थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा और हादसे के कारणों की पूरी जांच की जाएगी. हालांकि परिजन पोस्टमार्टम करने से इंकार कर चुके हैं. पुलिस ने हादसे के पीछे के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
