फसल क्षति के आकलन व मुआवजे की मांग को लेकर बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

फसल क्षति के कारण किसानों के समक्ष भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है

छातापुर प्रखंड प्रमुख आशिया देवी ने जिला पदाधिकारी को पत्र प्रेषित कर बारिश व ओलावृष्टि के कारण हुए फसल क्षति का किसानों को मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया है. पत्र की प्रतिलिपि डीएओ, बीडीओ एवं बीएओ को भी दी गई है. प्रखंड प्रमुख ने पत्र में बताया है की बीते 20 एवं 21 मार्च को आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण मक्का एवं गेहूं की फसल को व्यापक नुकसान हुआ है. फसल क्षति के कारण किसानों के समक्ष भरण पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है. प्रमुख ने आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के तहत तत्काल उचित कदम उठाने तथा पीड़ित किसानों को फसल क्षति का मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया है. मुआवजा मिलने से किसानों को राहत मिल सकेगी. प्रमुख प्रतिनिधि के साथ पंसस भवेश यादव, मो साबीर आदि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >