सुपौल. जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुपौल के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को प्राधिकार के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव अफजल आलम एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामचंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से की. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाना तथा अधिक से अधिक मामलों का निशुल्क निस्तारण सुनिश्चित करना रहा. इस दौरान विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन की रणनीति तैयार की गई. बैठक में विधिज्ञ संघ अध्यक्ष नागेंद्र ठाकुर, मोटर दुर्घटना क्लेम से जुड़े अधिवक्ता, ट्रैफिक डीएसपी, वन विभाग, बिजली विभाग, माप-तौल विभाग, महिला हेल्पलाइन, श्रम विभाग एवं नगर परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे. चर्चा के दौरान विशेष रूप से बिजली संबंधी मामलों, वाहन दुर्घटना क्लेम केस एवं अन्य लंबित मामलों का अधिक से अधिक निशुल्क निस्तारण कर लोक अदालत को सफल बनाने की योजना बनाई गई. अधिकारियों ने सभी संबंधित पक्षों से सक्रिय सहयोग की अपील की ताकि आम जनता को शीघ्र और सुलभ न्याय मिल सके.
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर बैठक
बैठक की अध्यक्षता प्राधिकार के सचिव अफजल आलम एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामचंद्र प्रसाद ने संयुक्त रूप से की
