न्यायिक अधिकारियों की हुई बैठक, राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी तेज

बैठक में आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई

सुपौल. जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सुपौल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष अनंत सिंह के दिशा-निर्देशानुसार आज प्राधिकार के सचिव अफजल आलम द्वारा अपने प्रकोष्ठ में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं अन्य न्यायिक दंडाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में आगामी 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. इस दौरान सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं न्यायिक दंडाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अधिक से अधिक चिन्हित मामलों में शीघ्र नोटिस निर्गत करें, ताकि लोक अदालत में उनका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जा सके. कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक लगभग 2600 से अधिक चिन्हित मामलों में नोटिस जारी किए जा चुके हैं. इन सभी मामलों का आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के दिन निःशुल्क निस्तारण कर लोक अदालत को सफल बनाने का लक्ष्य रखा गया है. बैठक में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी रामचंद्र प्रसाद, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी गुरु दत्त शिरोमणि, अपर मुख्य न्यायिक अधिकारी श्याम नाथ सह, अपर मुख्य न्यायिक अधिकारी नंदिता कुमारी, मुंसिफ सुदीप पाण्डेय, सिविल जज (जूनियर डिवीजन) भावेश कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी शोभित सौरभ, न्यायिक दंडाधिकारी श्वेताभ शांडिल्य एवं न्यायिक दंडाधिकारी राखी कुमारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >