जिला प्रशासन व सीएपीएफ अधिकारियों की समन्वय बैठक

निर्वाचन की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने पर जोर

– निर्वाचन की तैयारियों पर हुई विस्तृत चर्चा, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने पर जोर सुपौल. आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर जिला प्रशासन की ओर से आज एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक में जिलाधिकारी सावन कुमार, पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस, उप विकास आयुक्त सारा अशरफ, अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन व एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह अपने समस्त टीम कमांडरों के साथ उपस्थित रहे. बैठक में निर्वाचन कार्यों के सुचारू संचालन के लिए सुरक्षा व्यवस्था, बलों की तैनाती, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील क्षेत्रों की पहचान, संचार एवं समन्वय प्रणाली को मजबूत करने व मतदान प्रक्रिया के दौरान शांति एवं निष्पक्षता बनाए रखने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. जिलाधिकारी सावन कुमार ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्धता सुनिश्चित की जाए. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन एवं केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के बीच सतत समन्वय बनाए रखा जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया निर्विघ्न, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न हो सके. पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने भी क्षेत्रीय स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और त्वरित संचार प्रणाली के सुदृढ़ीकरण पर बल दिया. बैठक के दौरान सभी संबंधित अधिकारियों ने अपने-अपने स्तर से तैयारियों की जानकारी साझा की और आवश्यक निर्देश प्राप्त किए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >