मझारी-सिकरहट्टा निम्न बांध मुख्य सड़क जर्जर, जोखिम भरा साबित हो रहा आवागमन

लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की अपील की है

निर्मली. प्रखंड क्षेत्र के मझारी से मंगासिहौल गांव को जोड़ने वाली मझारी-सिकरहट्टा निम्न बांध मुख्य सड़क इन दिनों बदहाल स्थिति में है. सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे वाहन चालकों सहित आम लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने के कारण सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है. बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से समस्या और गंभीर हो जाती है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यह सड़क कई वर्षों से खराब स्थिति में है, लेकिन अब तक इसकी मरम्मत या पुनर्निर्माण के लिए कोई ठोस पहल नहीं की गई है. इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग, छात्र-छात्राएं और छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं, जिन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों ने शासन और प्रशासन से जल्द से जल्द इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है. उनका कहना है कि यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया, तो समस्या और गंभीर हो सकती है. लोगों ने संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की अपील की है, ताकि आवागमन सुगम और सुरक्षित बनाया जा सके. इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी आरुषि शर्मा ने बताया कि इस समस्या से संबंधित कोई आवेदन अब तक प्राप्त नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी. आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि लोगों को राहत मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >