मवि मलहद के एचएम को सेवानिवृति के बाद दी विदाई

मौके पर विद्यालय के बच्चे भी अपनी प्रस्तुति देने के साथ-साथ अंत तक बने रहे

सुपौल. मध्य विद्यालय मलहद के प्रधानाध्यापक दुर्गानंद झा की सेवानिवृति के बाद सोमवार को विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. सेवानिवृति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक मो जावेद इकबाल, विवेक कुमार झा, उमाकांत, चंदन कुमार, रसवन्ती, प्रीति, सपना, पूनम आदि ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके कार्यकाल की सराहना की. मौके पर विद्यालय के बच्चे भी अपनी प्रस्तुति देने के साथ-साथ अंत तक बने रहे. मौके पर कार्यक्रम पदाधिकारी राहुल चंद्र, अजय कुमार सिंह, रमण कुमार वर्मा, रामनाथ झा, गजेंद्र प्रसाद सिंह, अनिल कुमार सिंह, दयाराम यादव, राजेश कुमार, जगदेव साह समेत ग्रामीण विजय कांत झा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >