वीरपुर. शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में मुख्यालय स्थित सभी 10 केंद्रों पर मैट्रिक परीक्षा शनिवार को संपन्न हो गया. परीक्षा के अंतिम दिन दोनों ही पाॅलियों में 171 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे. एसडीएम नीरज कुमार ने बताया कि कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षा संपन्न कर ली गई है. मुख्यालय स्थित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी अनुसार क़ेएस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दोनों ही पाॅलियो में 20, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसंतपुर में 18, मध्य विद्यालय वीरपुर शालीवासा में 07, राजकीय 2 उच्च विद्यालय वीरपुर परीक्षा केंद्र पर 21, एलकेए उच्च विद्यालय वीरपुर में 09, कन्या मध्य विद्यालय वीरपुर में 06, उत्क्रमित उच्च विद्यालय ह्रदयनगर में 25, जया महिला कॉलेज वीरपुर में 29, आदर्श कोसी महिला इंटर कॉलेज वीरपुर में 24 और विश्वकर्मा इंटर कॉलेज वीरपुर परीक्षा केंद्र पर दोनों ही पाॅलियो में 12 यानी कुल मिलाकर 171 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. क़ेएस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर दोनों ही पालियो में कुल मिलाकर 20, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसंतपुर में 18, मध्य विद्यालय वीरपुर शालीवासा में 07, राजकीय 2 उच्च विद्यालय वीरपुर परीक्षाकेंद्र पर 21, एलकेए उच्च विद्यालय वीरपुर में 09, कन्या मध्य विद्यालय वीरपुर में 06, उत्क्रमित उच्च विद्यालय ह्रदयनगर में 25, जया महिला कॉलेज वीरपुर में 29, आदर्श कोसी महिला इंटर कॉलेज वीरपुर में 24 और विश्वकर्मा इंटर कॉलेज वीरपुर परीक्षा केंद्र पर दोनों ही पालियो में 12 यानी कुल मिलाकर 171 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
