शॉर्ट सर्किट से भीषण आग, सात घर जले

पीड़ितों को सरकारी सहायता देने की तैयारी

– दमकल की मदद से आग पर पाया गया काबू – पीड़ितों को सरकारी सहायता देने की तैयारी जदिया. थाना क्षेत्र के नंदना पंचायत अंतर्गत गोबिंदपुर वार्ड संख्या-02 में मंगलवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग में सात घर जलकर राख हो गये. आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. देखते ही देखते घरों में रखा नकद, जेवरात, बाइक, बकरी, अनाज, बर्तन, फर्नीचर और कपड़े समेत लाखों रुपये की संपत्ति जलकर नष्ट हो गयी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर में अचानक एक घर में बिजली के तार से चिंगारी निकली, जिसके बाद आग लग गयी. आग ने कुछ ही देर में आसपास के घरों को अपनी चपेट में ले लिया. आग की लपटें देख गांव में अफरा-तफरी मच गयी. ग्रामीणों ने बाल्टी, पंपसेट और मोटर के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली. घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को अन्य घरों तक फैलने से रोका जा सका. आगजनी में विनय रजक के घर में रखा नगद, जेवरात और एक बाइक जलकर राख हो गया. सुबोध ऋषिदेव के घर में रखा जेवरात तथा नगद आग की भेंट चढ़ गया. प्रमोद रजक के घर में रखा नकद व जेवरात नष्ट हो गया. वहीं नंदन रजक के घर में खड़ी एक बाइक, दो बकरी और दो मोबाइल फोन जल गये. अनमोल रजक के घर में रखा नकद, जेवरात, तीन बकरी व एक बाइक आग में स्वाहा हो गयी. इसके अलावा सभी प्रभावित परिवारों के घरों में रखा अनाज, बर्तन, फर्नीचर, कपड़ा और दैनिक उपयोग की सामग्री भी पूरी तरह जल गयी. इस भीषण घटना के बाद प्रभावित परिवारों के सामने रहने और खाने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत सामग्री एवं आर्थिक सहायता देने की मांग की है. अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि अगलगी की घटना में कुल सात घर जले हैं. प्रशासन द्वारा क्षति का आकलन कराया जा रहा है तथा सरकारी प्रावधान के तहत पीड़ित परिवारों को सहायता उपलब्ध करायी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >