विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत

पिता ने ससुराल पक्ष पर खाना में जहर देकर कर हत्या का लगाया आरोप

– पिता ने ससुराल पक्ष पर खाना में जहर देकर कर हत्या का लगाया आरोप सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के छिटही हनुमान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 में सोमवार की रात में मो जमशेद आलम की 19 वर्षीया पत्नी रुकैया खातून की मौत संदेहास्पद स्थिति में हो गई. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चार माह पहले ही छिटही हनुमान नगर पंचायत के वार्ड नंबर 09 निवासी मो अब्दुल हक के 19 वर्षीय पुत्री रुकैया खातून की शादी छिटही हनुमान नगर पंचायत के वार्ड 10 निवासी मो जमशेद आलम के साथ हुई थी. रुकैया खातून और जमशेद के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था. इसके बाद परिजनों ने दोनों का शादी करा दिया. शादी के बाद दोनों परिवार में दहेज को लेकर विवाद होने लगा, जिसको लेकर दोनों परिवार में विवाद होने लगा था. जो स्थानीय स्तर पर सुलझा दिया गया था. 15 दिन पहले मो जमशेद दिल्ली कमाने के लिए चला गया है. जमशेद की माता अमीना खातून अपने अन्य परिजनों के साथ रुकैया खातून को दहेज के रुपये को लेकर प्रताड़ित किए जाने लगी. मृतक रुकैया खातून के पिता का कहना था कि उसकी पुत्री रुकैया खातून के साथ उसके सास अमीना खातून ने अपने अन्य परिजनों के साथ मिलकर खिचड़ी में कोई जहरीला पदार्थ मिला दिया, जिसके कारण सोमवार को अचानक रुकैया की हालत बिगड़ गई. हालत बिगड़ने के कारण रुकैया खातून को सिमराही पीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टर ने अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया. मृतक के पिता मो अब्दुल हक का कहना है था कि खिचड़ी में उसकी पुत्री को जहर मिलाकर दे दिया. जिससे पुत्री की मौत हुई है. उन्होंने कहा कि एक बिल्ली की भी मौत खिचड़ी खाने से हुई है. इधर घटना को लेकर मृतक के सास अमीना खातून, गौतनी गुलशन सहित अन्य परिजन अपने घर में ताला लगाकर फरार हो गये हैं. घटना की सूचना पर भपटियाही थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक रुकैया खातून के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. भपटियाही थाना अध्यक्ष प्रजेश कुमार दुबे ने बताया कि घटना को लेकर मृतक रुकैया खातून के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है. वहीं फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है. मृतक रुकैया खातून के पिता मो अब्दुल हक के आवेदन के आलोक में कांड दर्ज किया जाएगा. आवेदन अप्राप्त है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >