अभाविप कार्यालय में मनायी गयी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया

वीरपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई वीरपुर के कार्यकर्ताओं ने महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनायी. इस अवसर पर अभाविप नगर इकाई कार्यालय में उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने नेताजी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके अद्वितीय योगदान को याद किया. युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात करने का आह्वान किया. युवाओं ने कहा कि नेताजी का साहस, नेतृत्व और देशभक्ति आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सागर सत्या, जिला संयोजक (खेलो भारत) राजीव डिसूजा, सौरव देव, आलोक कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >