भक्तिभाव व उल्लास के साथ मनी सरस्वती पूजा, पंडालों में उमड़ा जनसैलाब

शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पूजा पंडालों में दिनभर भीड़ जुटी रही

सुपौल. जिला मुख्यालय सहित आसपास के इलाकों में सोमवार को विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना धूमधाम और भक्तिभाव के साथ की गई. सरस्वती पूजा को लेकर छात्रों और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक पूजा पंडालों में दिनभर भीड़ जुटी रही. सुपौल शहर के बड़ी दुर्गा स्थान के समीप अमन हॉस्पिटल, वार्ड नंबर 06 स्थित सार्थक प्राइमरी एकेडमी, संत जेवियर्स पब्लिक स्कूल, आवासीय सक्सेस ट्यूशन सेंटर, सुपौल अभियंत्रण महाविद्यालय, मंडल कारा, काशी विद्या निकेतन, किशनपुर बाजार स्थित कोसी पब्लिक स्कूल, नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 04 सहित कई स्थानों पर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई. पूजा के दौरान खास तौर पर युवक-युवतियां नए परिधानों में सज-धज कर पूजा करते नजर आए. पूजा स्थलों पर शंख ध्वनि, मां सरस्वती की वंदना और आरती से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा. चौक-चौराहों पर युवाओं की चहल-पहल और उल्लास देखते ही बन रहा था. गुरुवार की सुबह से ही मां सरस्वती की प्रतिमाओं को पंडालों तक ले जाने का सिलसिला जारी रहा. स्थानीय लोगों ने अहले सुबह अपने-अपने पूजा स्थलों पर प्रतिमा स्थापित की. पूजा को लेकर दिनभर पूजन सामग्री की दुकानों पर छात्रों, शिक्षकों और युवाओं की भारी भीड़ लगी रही. संध्या होते ही पूजा पंडाल आकर्षक रोशनी से जगमगा उठे. वहीं कई पंडालों में भक्ति संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच युवाओं ने जमकर उत्साह और आनंद का प्रदर्शन किया. सरस्वती पूजा ने पूरे सुपौल जिले को भक्ति, उल्लास और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >