वर्चुअल मीटिंग में जुड़े जदयू के प्रमुख कार्यकर्ता

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शीर्ष नेतृत्व ने किया मार्गदर्शन

विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर शीर्ष नेतृत्व ने किया मार्गदर्शन सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में जदयू के प्रमुख कार्यकर्ता शनिवार को वर्चुअल मीटिंग से जुड़े. वर्चुअल मीटिंग में मुख्य अतिथि कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, ललन सर्राफ, संजय गांधी सहित सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए. बैठक की अध्यक्षता उमेश सिंह कुशवाहा ने किया. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूती, हर घर तक नीतीश कुमार के विजन को पहुंचाने का निर्देश दिया गया. 25 से 30 फिर से नीतिश, 2025 में 225 की रणनीति बनाई गई. सभी प्रकोष्ठ का समन्वय मूल पार्टी से बनाने का निर्देश दिया गया. बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने सबसे पहले भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया. हुए कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के मद्देनजर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्य की सुरक्षा को लेकर पूर्णिया में राज्य के वरीय पुलिस व प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक किए हैं. प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि 2025 विधानसभा चुनाव में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. मूल पार्टी एवं सभी प्रकोष्ठ आपसी तालमेल के साथ सभी बूथ पर 10-10 जदयू कार्यकर्ता की भागीदारी सुनिश्चित करें. बैठक में जदयू जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव, जिला प्रभारी राम बाबू कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी, बिजेंद्र नारायण यादव, वीरेन्द्र नारायण भंडारी, संजीव नयन गुप्ता खुर्शीद आलम, प्रमोद कुमार मंडल, ओम प्रकाश यादव, रामचंद्र यादव, किशन मंडल अजय अजनबी, उपेन्द्र मंडल, कमाल खां, जयप्रकाश जया, अमरदेव कामत, अजय आनंद, अनिल खैरवार, मो सज्जाद, दिलीप यादव, कमल प्रसाद यादव, हरिमोहन विश्वाश, ऋषभ मंडल, प्रियंका कुमारी, ओम प्रकाश कामत आदि जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >