विश्वकर्मा चौक के समीप मिला मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया

वीरपुर. नगर पंचायत के विश्वकर्मा चौक के समीप बुधवार को मगरमच्छ मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम मगरमच्छ का रेस्क्यू किया. जानकारी अनुसार बुधवार को विश्वकर्मा चौक के निकट एक दुकान के पीछे मगरमच्छ दिखाई दिया. जिससे स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलने पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया. रेस्क्यू कर रहे वन विभाग की टीम ने बताया कि यह कोशी का इलाका है. कोशी में कई प्रकार के जीव जंतु वास करते है. जिसमें अजगर एवं मगरमच्छ कभी-कभी स्थलीय भाग में आ जाते है. जिसकी सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मियों द्वारा रेसक्यू कर उसे पकड़ा जाता है. फिर उसे उचित जगह पर पहुंचा दिया जाता है. वन विभाग द्वारा पकड़े गये मगरमच्छ को कोसी नदी में छोड़ दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >