आज से मिलना प्रारंभ हो जायेगा एलपीजी गैस : एमओ

उन्होंने बताया कि गोदाम के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के स्टॉक की जांच की गई

त्रिवेणीगंज. घरेलू एलपीजी गैस की किल्लत और कालाबाजारी के आरोप को लेकर लोगों द्वारा बुधवार सुबह एनएच जाम कर प्रदर्शन करने के बाद प्रशासन हरकत में आ गयी है. बुधवार दोपहर बाद एमओ नेहा कुमारी ने भवानी इंडेन के नगर क्षेत्र के बघला स्थित गोदाम की जांच की. जांच के दौरान एमओ ने गोदाम में उपलब्ध स्टॉक की पड़ताल की. उन्होंने बताया कि गोदाम के ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह के स्टॉक की जांच की गई. जिसमें कोई भी भरा हुआ गैस सिलिंडर उपलब्ध नहीं पाया गया. गोदाम में केवल कुछ खाली सिलेंडर ही मिले. एमओ ने बताया कि इस संबंध में इंडेन के एरिया मैनेजर से भी बातचीत की गई है. एरिया मैनेजर ने जानकारी दी कि गैस का स्टॉक प्लांट से डिस्पैच हो चुका है. गुरुवार सुबह से गैस आपूर्ति की समस्या खत्म हो जाएगी. उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं द्वारा गैस स्टॉक नहीं मिलने की शिकायत को लेकर ही सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया था. प्रशासन ने उपभोक्ताओं को जल्द ही गैस उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है. उन्होंने आश्वस्त कराया है कि घरेलू गैस की कोई कमी नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >