एलपीजी की किल्लत के अफवाहों से वीरपुर में गैस के लिए लग रही लंबी कतारें

गुरुवार को वीरपुर स्थित भारत गैस एजेंसी पर भी सुबह आठ बजे से ही लोगों की लंबी लाइन लग गई

वीरपुर. ईरान और इजराइल के बीच चल रहे युद्ध की खबरों के बीच भले ही गैस या पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा हो, लेकिन अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है. इसी वजह से विभिन्न गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी कतारें देखने को मिल रही है. गुरुवार को वीरपुर स्थित भारत गैस एजेंसी पर भी सुबह आठ बजे से ही लोगों की लंबी लाइन लग गई. जबकि गैस वितरण का समय सुबह 10 बजे से निर्धारित है. अफवाह और घबराहट के माहौल में लोग कुछ भी समझने को तैयार नहीं हैं. लोग सुबह उठते ही गैस गोदाम पर पहुंचकर कतार में लग जा रहे हैं. इससे वहां मौजूद अन्य लोगों के बीच भी डर का माहौल बन जा रहा है. भारत पेट्रोलियम के वीरपुर स्थित प्रॉपराइटर संजय कुमार भारती ने बताया कि एजेंसी के करीब 18 हजार उपभोक्ता हैं. बावजूद इसके गैस की कोई किल्लत नहीं है. उन्होंने कहा कि कई ऐसे लोग भी लाइन में लग रहे हैं. जिन्होंने एक सप्ताह या दस दिन पहले ही गैस सिलेंडर लिया है. उन्होंने बताया कि कालाबाजारी को रोकने के लिए फिलहाल वेंडरों को गैस देना बंद कर दिया गया है. एजेंसी में उपभोक्ताओं को नियम के अनुसार आसानी से गैस मिल रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >