जनगणना 2027 को लेकर विशेष प्रशिक्षण का शुभारंभ

यह प्रशिक्षण 16 अप्रैल से 24 अप्रैल तक दो सत्र मे संचालित होगा

प्रतापगंज. जनगणना 2027 को सफल एवं सुचारू बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी कड़ी में प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ गुरुवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेश कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया. मौके पर बीसीओ सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सितेश झा एवं प्रशिक्षक मौजूद थे. यह प्रशिक्षण 16 अप्रैल से 24 अप्रैल तक दो सत्र मे संचालित होगा. प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल एवं ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी. प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स (एचएलबी) तैयार किए जाएंगे. इसके लिए करीब 250 कर्मियों को डेटा एंट्री, ऑनलाइन पोर्टल के उपयोग तथा तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षण एवं सेल्फ सर्वे की अवधि समाप्त होने के बाद 2 मई से प्रगणक एवं पर्यवेक्षक क्षेत्र में जाकर घर-घर जनगणना कार्य शुरू करेंगे. प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, कर्मियों एवं मीडिया से अपील की है कि वे इस डिजिटल पहल का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इसमें भागीदारी सुनिश्चित कर सकें और जनगणना 2027 को सफल बनाया जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >