अनुमंडल अस्पताल में "स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार " अभियान की शुरुआत

पीएचईडी मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ

– पीएचईडी मंत्री ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ वीरपुर. अनुमंडल अस्पताल परिसर में स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर विधायक सह पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह, एसडीएम नीरज कुमार, एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार, बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार और प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष पवन मेहता की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संवाद भी सुना गया, जिसके बाद स्वास्थ्य मेला का उद्घाटन किया गया. मंत्री नीरज कुमार सिंह ने इसे स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय व महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ऐतिहासिक पहल बताया. उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना है. जनभागीदारी अभियान मॉडल के तहत निजी अस्पतालों की सक्रिय भागीदारी से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा और जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा. वीरपुर में इस कार्यक्रम की शुरुआत से निश्चित रूप से क्षेत्र की महिलाओं को लाभ मिलेगा. कार्यक्रम में प्रभारी उपाधीक्षक डॉ सुशील कुमार, अस्पताल प्रबंधक अविनाश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शकीरुर रहमान, लेखपाल सुशील कुमार, रवि कुमार, विनोद कुमार, शंकर, मासूम, सुन्दर, राजकुमार, पूनम सिन्हा, अर्चना कुमारी, एएनएम स्कूल की प्रशिक्षु समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >