स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का विधायक ने किया शुभारंभ

सभी स्टॉल पर जीएनएम और एएनएम की टीम तैनात की गई है

त्रिवेणीगंज. अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक वीणा भारती, सीडीपीओ रजनी गुप्ता और अनुमंडलीय अस्पताल प्रभारी डॉ इंद्रदेव यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया. अस्पताल प्रबंधक एस अदीब अहमद ने बताया कि अभियान के तहत अस्पताल परिसर में आठ प्रकार के मेडिकल स्टॉल लगाए गए हैं. इनमें एनसीडी, टीबी जांच, एनीमिया जांच, एएनसी चेकअप, टीकाकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, परिवार नियोजन, कुपोषण जांच और आयुष्मान कार्ड से संबंधित स्टॉल शामिल हैं. इन सभी स्टॉल पर जीएनएम और एएनएम की टीम तैनात की गई है. जो आने वाले सभी मरीजों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर रही है. कार्यक्रम में बाल विकास विभाग की महिला पर्यवेक्षिका ब्यूटी सिंह, आंगनबाड़ी सेविका कुमारी नीता रानी, पिंकी कुमारी और विभा कुमारी उपस्थित रही. अस्पताल की ओर से डॉ बीएन पासवान, डॉ उमेश कुमार मंडल, इश्तियाक अहमद, आशीष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >