शिविर में जमाबंदी सहित अन्य त्रुटि सुधार को लेकर पहुंचे भू -स्वामी

रैयत से अपने अपने कागजातों के साथ शिविर में पहुंचने की अपील की

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के मुरली पंचायत के दुर्गा मंदिर के सामने यात्री शेड में शनिवार को राजस्व महाअभियान शिविर का आयोजन किया गया. आयोजित शिविर में लगे स्टाल पर आवेदन पत्र जमा करने के लिए जमीन मालिकों की दिन भर भीड़ जुटी रही. सीओ धीरज कुमार ने बताया कि शिविर के माध्यम से जमाबंदी में त्रुटि सुधार, खाता, खेसरा,रकवा एवं आपसी बंटवारा आवेदन के साथ विभिन्न प्रकार के कागजातों का सुधार शिविर के द्वारा किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि राजस्व महाअभियान को लेकर राजस्व कर्मचारी घर घर जाकर जमीन से संबंधित कागजातों की जांच करेंगे. राजस्व कर्मचारी को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए. उन्होंने कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और पारदर्शिता के साथ करेंगे. सीओ ने बताया कि 16 अगस्त से 20 सितंबर तक राजस्व महा-अभियान शिविर का आयोजन पंचायत वार निर्धारित समय से किया जा रहा है. रैयत से अपने अपने कागजातों के साथ शिविर में पहुंचने की अपील की. ताकि शिविर के माध्यम से त्रुटि का निष्पादन किया जा सके. इस मौके पर राजस्व कर्मचारी मो इसराफिल, स्वच्छता पर्यवेक्षक सुशील कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >