कोसी नदी का जलस्तर घटा, बराज के 35 फाटक से हो रही जल निकासी

नेपाल में बारिश से बुधवार रात बढ़ा था डिस्चार्ज, अब कमी की संभावना

– नेपाल में बारिश से बुधवार रात बढ़ा था डिस्चार्ज, अब कमी की संभावना वीरपुर. नेपाल में हुई भारी बारिश के बाद कोसी नदी का जलस्तर बुधवार रात तेजी से बढ़ गया था. बुधवार की रात 10 बजे नदी का डिस्चार्ज 02 लाख 51 हजार 885 क्यूसेक तक पहुंच गया. जिसके बाद कोसी बराज के 35 फाटक खोलने पड़े. हालांकि गुरुवार को जलस्तर में कमी दर्ज की गई. गुरुवार शाम 04 बजे नदी का जलस्तर घटकर 02 लाख 11 हजार 895 क्यूसेक दर्ज किया गया. विशेषज्ञों का कहना है कि जलस्तर में और कमी आएगी. जानकारी के अनुसार, नेपाल के बराह क्षेत्र इलाके में बुधवार सुबह से ही पानी का स्तर बढ़ना शुरू हुआ था. सुबह 06 बजे वहां का डिस्चार्ज 1.28 लाख क्यूसेक था, जो शाम 05 बजे तक बढ़कर 01 लाख 69 हजार 350 क्यूसेक पहुंच गया. इसके बाद वहां पानी का स्तर गिरने लगा. जिसका असर कोसी नदी के डिस्चार्ज पर भी देखा गया. जलस्तर में बढ़ोतरी के दौरान फ्लड फाइटिंग फोर्स के चेयरमैन ई महेश ठाकुर, चीफ इंजीनियर संजीव शैलेश, सुप्रिटेंडिंग इंजीनियर संजय कुमार सहित कई अभियंता कोसी बराज कंट्रोल रूम में मौजूद रहे. चेयरमैन महेश ठाकुर ने बताया कि बराह क्षेत्र में अब जलस्तर में कमी हो रही है, इसलिए कोसी नदी का डिस्चार्ज और अधिक नहीं बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि इस वर्ष का अब तक का सर्वाधिक डिस्चार्ज 01 सितंबर को दर्ज किया गया था, जब पानी का स्तर 02 लाख 73 हजार 925 क्यूसेक तक पहुंचा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >