कोसी महासेतु के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत

एनएच 27 स्थित कोसी महासेतु के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को कुचला, मौके पर ही मौत। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

सुपौल : थाना क्षेत्र के एनएच-27 स्थित कोसी महासेतु के समीप शनिवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार 30 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक की पहचान वीरपुर निवासी सुनील पांडे के पुत्र मनोज पांडे के रूप में हुई है. हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया.

जानकारी के अनुसार, मनोज पांडे शनिवार को दरभंगा स्थित अपनी बहन के घर से बाइक से वीरपुर लौट रहे थे. इसी दौरान कोसी महासेतु के पूर्वी भाग में एनएच-27 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनोज सड़क पर गिर गये और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी.

हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया. सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने युवक को सड़क पर पड़ा देखा और घटना की सूचना किशनपुर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी. मनोज की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया गया कि मनोज अपनी बहन के घर दरभंगा से बाइक से वीरपुर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया.

किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी गयी है. पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान में जुटी है. दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है. घटनास्थल के आसपास उपलब्ध जानकारी और संभावित साक्ष्यों के आधार पर फरार वाहन का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >