-700 बच्चे को बांटे गये स्कूल बैग व स्टेशनरी – बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित किये गये कार्यक्रम – अभिभावकों ने बैंक की इस पहल की सराहना सुपौल. बैंक ऑफ इंडिया, भागलपुर अंचल की कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) पहल के अंतर्गत मंगलवार को सुपौल जिले के उत्क्रमित मध्य विद्यालय (यूएमएस) मोहलिया, मध्य विद्यालय लक्ष्मिनिया व एनपीएस ठाकुरदास विद्यालय में “बैग ऑफ होप्स किट ऑफ ड्रीम्स” परियोजना का सफल आयोजन किया गया. इस अवसर पर सरकारी विद्यालयों के एससी, एसटी, ओबीसी, ईबीसी एवं अन्य वर्गों के कुल 700 विद्यार्थियों के बीच स्कूल बैग और स्टेशनरी किट का वितरण किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया. इस अवसर पर सांसद दिलेश्वर कामैत, विधायक सोनम रानी, बैंक ऑफ इंडिया भागलपुर अंचल के आंचलिक प्रबंधक सतीश कुमार, एसएएलटी के अध्यक्ष अजीत कुमार राय सहित अन्य गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद ने कहा कि बैंक ऑफ इंडिया की यह सीएसआर पहल शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है. इस प्रकार की सामाजिक गतिविधियों से वंचित एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों को पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन मिल रहे हैं, इससे उनके उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा. कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों व अभिभावकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही. सभी उपस्थितजनों ने बैंक ऑफ इंडिया की इस सामाजिक पहल की भूरि-भूरि प्रशंसा की. इसे बच्चों के सपनों को साकार करने वाला प्रयास बताया. वहीं आंचलिक प्रबंधक सतीश कुमार ने कहा कि बैंक आये ग्राहकों को संतुष्ट करना उनकी पहली प्राथमिकता होती है. इसके साथ ही उच्चत्तर शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों के सपने को उड़ान भरने के लिए बैंकर्स उनके घर पहुंच कर शिक्षा लोन की सुविधा प्रदान करते हैं. इसके साथ ही हर जरूररत मंद को बैंक के अन्य योजनाओं को लाभ प्रदान करा रहे हैं. कार्यक्रम में अमर कुमार चौधरी, नरेंद्र ऋषिदेव, शाखा प्रबंधक कुमार ऋषिण आनंद, प्रवीण कुमार, ज्योति कुमारी, दीपक कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
