भारतीय नाई समाज ने कर्पूरी ठाकुर की मनायी जयंती, उनके कृतित्व पर डाला प्रकाश

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव नारायण ठाकुर ने की

सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित धतालदास ठाकुरबाड़ी में शुक्रवार को भारतीय नाई समाज द्वारा भारतरत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की 102वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव नारायण ठाकुर ने की. इस अवसर पर सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर के तैलचित्र समाज के पदाधिकारियों और उपस्थित लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया. पूरे परिसर में जननायक अमर रहें के नारों के साथ श्रद्धांजलि का भावपूर्ण वातावरण बना रहा. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति कृष्णदेव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर सामाजिक न्याय, समानता और गरीबों के हक की बुलंद आवाज थे. उन्होंने पिछड़े, अति पिछड़े और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेकर सामाजिक समरसता को मजबूत किया. कर्पूरी ठाकुर का जीवन सादगी, ईमानदारी और निःस्वार्थ जनसेवा का प्रतीक रहा, जिससे आज की पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए. वहीं जिलाध्यक्ष शिव नारायण ठाकुर ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाया. वे सदैव शोषितों, किसानों, मजदूरों और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के साथ खड़े रहे. उनकी नीतियां आज भी प्रासंगिक हैं. सामाजिक न्याय की दिशा में मार्गदर्शक का कार्य करती है. उन्होंने युवाओं से कर्पूरी ठाकुर के विचारों को आत्मसात कर शिक्षा, संगठन और संघर्ष के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया. कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कर्पूरी ठाकुर के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. साथ ही समाज में शिक्षा के प्रसार, आपसी भाईचारे और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर जोर दिया गया. आयोजन के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में भारतीय नाई समाज के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इस मौके पर जय नारायण ठाकुर, अशोक ठाकुर आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >