कटैया-निर्मली. पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा उत्तर वार्ड नंबर पांच स्थित महादलित टोला में सोमवार को दीना-भदरी मेला आयोजन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. जिसमें 151 कुंवारी कन्या और महिलाओं ने भाग लिया. कलश यात्रा दीना-भदरी गहवर से निकलकर गांव का भ्रमण करते हुए खैरदाहा नदी पहुंची. जहां पंडित महेंद्र झा द्वारा मंत्रोच्चारण कर कलश में जल भरवाया. पुनः कलश यात्रा मेला स्थल पर पहुंचे. आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि दीना और भदरी नेपाल स्थित जोगिया नगर के रहने वाले वीर बलवान और दलितों के लोक देवता हैं. जिन्हें शोषित और वंचितों के रक्षक के रूप में पूजा जाता है. दीना भदरी अत्याचारी राजाओं से लड़कर समाज में न्याय और समानता स्थापित किए. वे मुसहर समुदाय के संस्कृति का अटूट हिस्सा है. मेला आयोजन में स्थानीय मंगल सादा, योगानंद सादा, शंभू सादा सहित दर्जनों लोगों का सराहनीय योगदान है.
दीना-भदरी मेला आयोजन को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

दीना-भदरी मेला आयोजन को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा
Copied link
पिपरा थाना क्षेत्र के पथरा उत्तर वार्ड नंबर पांच स्थित महादलित टोला में सोमवार को दीना-भदरी मेला आयोजन को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी.