सरस्वती पूजा के अवसर पर निकाली गयी कलश यात्रा

पूजा को लेकर एक दिन पहले से ही चहल पहल देखा गया

कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शुक्रवार को सरस्वती पूजा बड़ी धूमधाम से मनाई गई. बसंत पंचमी को लेकर कोचिंग संस्थान एवं सार्वजनिक स्थलों पर सरस्वती की मूर्ति स्थापित कर विधिपूर्वक पूजा अर्चना किया गया. पंडाल में सरस्वती पूजा व भक्ति गीत से पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय हो गया. इस अवसर पर थाना क्षेत्र के कटैया माहे पंचायत स्थित बथनाहा चोक पर संचालित मां अम्बे शिक्षण संस्थान के डायरेक्टर राजा कुमार के नेतृत्व में 201 कुंवारी कन्याओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई. जो शिक्षण संस्थान से चलकर विभिन्न मार्गों से होते हुए तिलावे नहीं पहुंची. जहां पंडित द्वारा मंत्रोच्चारण कर कलश भर पुनः पूजा स्थल शिक्षण संस्थान पहुंचे. कलश यात्रा में शामिल कन्याओं के साथ चल रहे दर्जनों अभिभावक और स्पीकर में बज रहे सरस्वती वंदना से इलाका में भक्तिमय हो गया. पूजा को लेकर एक दिन पहले से ही चहल पहल देखा गया. संस्थान के प्राचार्य मुकेश कुमार मुन्ना ने बताया मां अम्बे शिक्षण संस्थान में प्रत्येक वर्ष सरस्वती पूजा के अवसर पर कलश यात्रा निकाली जाती है. इस बार भी भव्य कलश यात्रा निकाली गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >