हनुमान मंदिर की वर्षगांठ के अवसर पर 1000 कन्याओं ने निकाली कलश यात्रा

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

– मंदिर समिति के सदस्य के आवास पर भंडारा का हुआ आयोजन – बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद जदिया. मानगंज बाजार स्थित हनुमान मंदिर की वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को आस्था और श्रद्धा का भव्य संगम देखने को मिला. मंदिर समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम के तहत करीब 1000 कन्याओं द्वारा भव्य कलश यात्रा निकाली गई. जिससे पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया. मंदिर परिसर से निकली कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए बेसु पोखर, टपरा टोला वार्ड नंबर 02 पहुंची. जहां विधि-विधान के साथ कलश में जल भरा गया. इसके बाद कलश यात्रा पुनः मंदिर परिसर लौटी. यात्रा के दौरान जय श्री राम और जय हनुमान के उदघोष से इलाका गुंजायमान रहा. कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे. सुरक्षा की कमान थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन, पुअनि रिंकी कुमारी, उदय कुमार, एस एन पाठक, सअनि प्रमोद मुआर संभाले हुए थे. वहीं ग्राम रक्षा दल के सदस्यों ने भी यातायात नियंत्रण एवं भीड़ प्रबंधन में महती भूमिका निभाई. इस अवसर पर मंदिर समिति के सदस्य अरुण मेहता के दरवाजे पर भंडारा का आयोजन किया गया. जहां श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. कार्यक्रम में राजद नेता बैजनाथ मेहता भी शामिल हुए. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति में कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >