श्रीश्री 108 महाविष्णु यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में यज्ञ कमेटी के अलावे जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग सक्रिय देखे गए

प्रतापगंज. प्रखंड अंतर्गत सूरजापुर पंचायत के परसा बीरबल वार्ड नंबर 14 में श्री श्री 108 महाविष्णु यज्ञ का शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा के साथ हुई. सैकड़ो की संख्या में महिलाएं, कुमारी कन्याओं ने तिलाठी होकर बहने वाली धर्मघाट नदी से कलश में जल भरकर गाजे-बाजे के साथ पंचायत के विभिन्न वार्डों से होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची. इस कलश यात्रा में साधु महात्मा के अलावा यज्ञ कमेटी की सदस्य, नवयुवक तथा जनप्रतिनिधि बैंड बाजा एवं चार पहिया वाहन, बाइक के साथ चल रहे थे. कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पर बनी देवी देवताओं की मूर्तियों समक्ष विधि विधान से रखा गया. जहां सभी भक्तजनों को पूजा अर्चना के बाद शरबत एवं प्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम की जानकारी पंचायत के मुखिया महानंद पासवान एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार भिंडवार ने संयुक्त रूप से देते हुए बताया कि यह यज्ञ 09 दिनों तक चलेगा. इसमें दूर-दूर के संत महात्मा भाग लेने आ रहे हैं. यज्ञ की शुरुआत कलश यात्रा से की गयी. सोमवार से यज्ञ का उद्घाटन किया जायेगा. यज्ञ स्थल पर हवन, सत्संग, शाम में रामलीला का आयोजन प्रतिदिन होगा. यज्ञस्थली पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पानी, शौचालय एवं ठहरने की व्यवस्था की गई है. यज्ञ स्थल पर मेडिकल टीम के साथ-साथ सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस प्रशासन की पैनी नजर रहेगी. भक्तजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है. साधु संतों का आगमन प्रारंभ है. धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने में यज्ञ कमेटी के अलावे जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग सक्रिय देखे गए. सहयोग करने वालों में बच्चा लाल मुखिया अध्यक्ष, कृष्णदेव मुखिया सचिव, नरेश मुखिया कोषाध्यक्ष, कैलु पंडित, दिनेश मरीक, शिवनारायण ठढिया, अझोधी मुखिया, महावीर मुखिया, संदीप भिंडवार, कैलाश पंडित, रंजीत दास, ब्रह्मदेव रजक आदि मुख्य हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >