हनुमान मंदिर में प्रतिमा स्थापना को लेकर निकाली गयी कलश यात्रा

प्रखंड की डहरिया पंचायत स्थित दुर्गा चौक के समीप एसएच 91 के किनारे नवनिर्मित श्रीश्री 108 हनुमान मंदिर में मंगलवार को प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गयी.

छातापुर. प्रखंड की डहरिया पंचायत स्थित दुर्गा चौक के समीप एसएच 91 के किनारे नवनिर्मित श्रीश्री 108 हनुमान मंदिर में मंगलवार को प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गयी. इस अवसर पर पूर्वाह्नकाल 108 महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गयी. गाजे बाजे के साथ निकाली गयी कलशयात्रा में लाल पीले परिधानों में सुसज्जित महिलाएं सिर पर कलश लिए शामिल थी. कलश यात्रा के साथ इलाके के गणमान्य व प्रबुद्धजन सहित काफी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. हनुमान मंदिर से निकली कलश यात्रा दुर्गा मंदिर शिवालय होते हुए भ्रमण करते सुरसर नदी तट पर पहुंची. जहां पंडित सोनू झा के सानिध्य में मंत्रोच्चारण के बीच महिलाओं ने कलश में जल भरा और पुनः हनुमान मंदिर परिसर पहुंची. इस दौरान जय श्रीराम व जय हनुमान के जयकारों से इलाका गुंजायमान हो रहा था. तत्पश्चात हनुमान मंदिर में पंडित के द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजन व मंत्रोच्चार के साथ प्रतिमा स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा की गयी. धार्मिक अनुष्ठान के विविध कार्यों से दुर्गा चौक पर लोगों के बीच भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा. अनुष्ठान समापन उपरांत आयोजनकर्ताओं के द्वारा स्थानीय श्रद्धालु एवं हाइवे से आवागमन कर रहे लोगों के बीच नींबू शरबत व प्रसाद का वितरण किया जा रहा था. आयोजन में भाजपा दक्षिणी मंडल अध्यक्ष सह प्रखंड 20सूत्री अध्यक्ष पवन कुमार हजारी, राजकुमार हजारी, कृष्ण बल्लभ हजारी, मुकेश हजारी, वीरेंद्र हजारी, बालेश्वर पासवान, शंकर हजारी, बेचन यादव, अशोक पासवान, चंदेश्वरी पासवान, मुन्नू यादव, पिंटू यादव, बुटन यादव, पिंटू पासवान, प्रवेश पासवान, शंकर पासवान, नवीन, मनीष, राजा कुमार, अरविंद हजारी मुख्य रूप से शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >