त्रिवेणीगंज. अंतर्गत कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के परवाहा ग्राम में बुधवार को नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा शुभारंभ के अवसर पर 251 बालिकाओं के द्वारा कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा में सैकड़ों धर्मप्रेमी भाग लिए. जानकारी साझा करते हुए लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा कलियुग का अमृत कुंभ है. यहां स्नान शरीर का नहीं, ज्ञान व संस्कार का होता है. यहां डुबकी लगाने वाला व्यक्ति अकेला नहीं डूबता, पूरे परिवार को तार ले जाता है. कलश यात्रा में पूर्व प्रमुख गुलाब यादव, संकल्प कर्ता पैक्स अध्यक्ष जय प्रकाश यादव एवं उनकी धर्म पत्नी रेखा देवी, राजद नेता जगदेव राम, मुखिया रामानन्द यादव, चतुरानंद यादव, रूपेश कुमार यादव, बमबम यादव, राजीव कुमार, गोनर यादव, अमरेन्द्र कुमार, विनोद कुमार आदि का सहयोग काफी सराहनीय रहा है.
श्रीमद भागवत कथा शुभारंभ को लेकर निकली कलश यात्रा
जानकारी साझा करते हुए लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा कलियुग का अमृत कुंभ है
