त्रिवेणीगंज में पत्रकार उपेंद्र चंदन की अगुवाई में निकाला गया आक्रोश मार्च शहर के होटल पंचमुखी प्रांगण से शुरू हुआ. पत्रकार एनएच-327 ई के रास्ते मार्च करते हुए प्रखंड कार्यालय के सामने पहुंचे, जहां मार्च समाप्त हुआ. इस दौरान पत्रकारों ने घटना को लेकर अपना विरोध जताते हुए आरोपित चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.
डॉक्टर की गिरफ्तारी और पत्रकारों की सुरक्षा की मांग
आक्रोश मार्च के दौरान पत्रकारों ने डॉ एसके आजाद की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की. साथ ही सरकार से पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठायी गयी. पत्रकारों ने ‘चिकित्सक की गुंडागर्दी नहीं चलेगी’ सहित विभिन्न नारे लगाये.
कथित गाली-गलौज और आपत्तिजनक व्यवहार पर जतायी चिंता
पत्रकारों ने घटना के दौरान कथित गाली-गलौज और आपत्तिजनक व्यवहार को लेकर भी गहरी चिंता जतायी. उनका कहना था कि पत्रकारों के साथ इस तरह की घटना को गंभीरता से लिया जाना चाहिए और मामले में निष्पक्ष कार्रवाई होनी चाहिए.
मार्च में बड़ी संख्या में पत्रकार हुए शामिल
आक्रोश मार्च में उपेंद्र चंदन, मनोज कुमार रौशन, कर्ण कुमार लड्डू, दीपक कुमार, सतीश कुमार आलोक, संजय कुमार वर्मा, संत सरोज, मनोज कुमार चौधरी, जितेंद्र कुमार, हीरा सिंह, मो. शोएब, रिंकेश कुमार, अनमोल कुमार सहित अन्य पत्रकार शामिल हुए.