चुनाव को लेकर डीएम व एसपी की संयुक्त बैठक

संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की हुई समीक्षा

– संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की हुई समीक्षा सुपौल. आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर शुक्रवार को जिलाधिकारी सावन कुमार एवं पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस की संयुक्त अध्यक्षता में प्रखंड 43 सुपौल के सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई. बैठक में संबंधित अधिकारियों से उनके-अपने मतदान केंद्रों के अंतर्गत आने वाले भेद टोले, विगत चुनावों में घटित किसी भी प्रकार की हिंसक घटनाओं, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील (क्रिटिकल) मतदान केंद्रों व उन तक पहुंचने के लिए आवश्यक वाहनों की उपलब्धता पर बिंदुवार समीक्षा की गई. जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरंतर भ्रमण सुनिश्चित करें. ऐसे भेद टोलों की विशेष पहचान की जाए जहां किसी व्यक्ति या समूह द्वारा किसी विशेष समुदाय को मतदान से डराया या धमकाया जाता है. ऐसे मामलों में दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 107 के अंतर्गत कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. बैठक में उप विकास आयुक्त सारा असरफ, जिला परिवहन पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी सुपौल, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुपौल व थाना प्रभारी सुपौल सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >