24 अप्रैल को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगा अवसर

यह मेला संयुक्त श्रम भवन जिला नियोजनालय में सुबह 10:30 बजे से लेकर अपराह्न 04 बजे तक चलेगा

सुपौल. श्रम संसाधन विभाग के तत्वावधान में जिला नियोजनालय 24 अप्रैल को एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन सह व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा. रोजगार मेला में बेरोजगार युवाओं को उनके योग्यता के आधार पर नौकरी दी जाएगी. यह मेला संयुक्त श्रम भवन जिला नियोजनालय में सुबह 10:30 बजे से लेकर अपराह्न 04 बजे तक चलेगा. इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 20 से अधिक कंपनियां भाग लेगी. जो 1000 से अधिक पदों पर उम्मीदवारों की बहाली करेंगी. मेला पूरी तरह निःशुल्क है और इसमें शामिल होने वाले आवेदकों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा. जिला नियोजनालय पदाधिकारी अंकिता ने बताया कि इस मेला में एनसीएस पोर्टल पर ऑन-स्पॉट निबंधन की सुविधा जिला नियोजनालय व मेला स्थल पर उपलब्ध रहेगा. ननमैट्रिक से लेकर उच्च शिक्षित युवा इसमें भाग ले सकते हैं. शिविर में विभिन्न सेक्टर जैसे फाइनांस, ऑटोमोबाइल, मैन्युफैक्चरिंग, कंस्ट्रक्शन, सुरक्षा सेवा आदि से जुड़ी कंपनियां मेले में शामिल होगी. रोजगार के इच्छुक सभी युवक एवं युवतियां अपने बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र की छायाप्रति तथा पासपोर्ट साइज फोटो के साथ मेले में जरूर शामिल होकर इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >