ज्वेलरी दुकान से पांच लाख के जेवरात चोरी

थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल ने कहा कि आवेदन मिला है

वीरपुर. थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के राजेंद्र चौक पर मंगलवार की रात चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाया. चोरों ने दुकान से लगभग पांच लाख के ज्वेलरी पर हाथ साफ कर लिया. दुकान मालिक विनोद स्वर्णकार ने बताया कि मंगलवार शाम सात बजे वह दुकान बंद कर घर चले गए. बुधवार सुबह मोबाइल से सूचना दी गई कि दुकान का शटर खुला हुआ है. जब वह दुकान पहुंचे तो देखा दुकान में कोई भी सामान नहीं है. दुकान में ग्राहकों द्वारा बनाने के लिए दिए गए कई जेवरात थे जिसे चोरों ने चोरी कर ली. सूचना पर पुलिस पहुंची. पुलिस ने घटना की जांच की. थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल ने कहा कि आवेदन मिला है. पुलिस कई सीसीटीवी को भी देखा है. वैज्ञानिक अनुसंधान किया जा रहा है. कार्रवाई की जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >