राजेश्वरी भगवती मंदिर से 18 लाख के आभूषण की चोरी

एसपी ने घटना का लिया जायजा

– एसपी ने घटना का लिया जायजा छातापुर. राजेश्वरी थानाक्षेत्र के न्यू गोचर हाट स्थित सुप्रसिद्ध राजेश्वरी भगवती मंदिर में बुधवार की देररात अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है. दुस्साहसी चोर भगवती मंदिर के गर्भगृह का कुंडी तोड़कर करीब 18 लाख के आभूषण चुराकर ले गये. गुरुवार की सुबह घटना की जानकारी जंगल में लगी आग की तरह फैल गई. इलाके के लोग काफी संख्या में मंदिर पहुंचे. मंदिर के पुजारी रिंकु मिश्र सहित कई जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे और घटना से अवगत हुए, जिसके बाद चोरी की घटना की सूचना पुलिस को दी गई. राजेश्वरी थानाध्यक्ष युगल किशोर पुलिस बल के साथ मंदिर पहुंच कर छानबीन में जुट गये. थानाध्यक्ष की सूचना पर त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विभाष कुमार भी पहुंचे. जांच पड़ताल कर मंदिर के पुजारी सहित अन्य लोगों से आवश्यक पूछताछ की. जानकारी के बाद एसपी शरथ आरएस भी भगवती मंदिर मंदिर पहुंचे. मौके पर मौजूद एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष को चोरों को ज्ञात कर घटना का उद्भेदन करने का निर्देश दिया. मंदिर के पुजारी रिंकु मिश्र ने बताया कि बुधवार अपराह्न प्रतिदिन की भांति वे पूजा पाठ कर घर चले गए. गुरुवार की सुबह ग्रामीणों द्वारा चोरी की घटना की जानकारी दी गई. मंदिर पहुंचने पर देखा कि गर्भगृह के किवाड़ की कुंडी टूटी हुई है. अंदर में स्थान पर से सोने व चांदी के आभूषण के अलावे एक सेट लाउडस्पीकर गायब था. चोरी गये आभूषण की कीमत करीब 17 से 18 लाख रुपये है. बताया कि मंदिर के समीप बुधवार की रात एक शादी भी कराई गई है. जिसके बाद चोरों ने घटना को अंजाम दिया होगा. घटना की लिखित जानकारी थाना को दी गई है. मौके पर मौजूद पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, समाजसेवी कृष्णा राज, सोनू झा सहित कई लोगों ने बताया कि राज राजेश्वरी भगवती स्थान इलाके में सुप्रसिद्ध है. इस भगवती स्थान से भक्तों की काफी आस्था भी है. अज्ञात चोरों ने भगवती स्थान मंदिर में चोरी की घटना होने से सभी मर्माहत हैं. बताया कि थानाक्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटना से लोग भयभीत हो गए हैं. चोरी पर अंकुश लगाने में पुलिस पूरी तरह नाकाम हैं. चोरी की घटना में नामजद करने के बावजूद पुलिस उसके विरुद्ध कार्रवाई करने से परहेज करती है. इस घटना में चोरी गये आभूषण की अविलंब बरामदगी हो और चोरों को सख्त से सख्त सजा मिले पुलिस प्रशासन से यह मांग करते हैं. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष युगल किशोर ने बताया कि एफएसएल एवं टेक्निकल टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच की गई है. वरीय अधिकारी द्वारा भी मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना किया गया है. घटना का जल्द से जल्द उद्भेदन हो इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >