थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन, भूमि विवाद से जुड़े पांच मामलों का हुआ निष्पादन

अधिकारियों की उपस्थिति में जनता दरबार की कार्यवाही विधिवत प्रारंभ की गई

वीरपुर. वीरपुर थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवादों के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बसंतपुर के अंचल अधिकारी हेमंत कुमार अंकुर, वीरपुर थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल व भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार उपस्थित रहे. अधिकारियों की उपस्थिति में जनता दरबार की कार्यवाही विधिवत प्रारंभ की गई. जनता दरबार में वीरपुर थाना क्षेत्र से जुड़े पांच पुराने और एक नए, जबकि भीमनगर थाना क्षेत्र से संबंधित पांच पुराने और तीन नए, इस प्रकार कुल 14 आवेदन प्राप्त हुए. अधिकारियों ने प्रत्येक मामले की गंभीरता से सुनवाई की और दस्तावेजों की जांच के आधार पर निष्पादन की प्रक्रिया आरंभ की. कार्यवाही के दौरान वीरपुर थाना क्षेत्र से जुड़े दो पुराने मामलों का समाधान किया गया, जबकि भीमनगर थाना क्षेत्र से जुड़े एक पुराने और दो नए मामलों का निपटारा किया गया. इस तरह कुल पांच मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया. शेष बचे मामलों में दोनों पक्षों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ अगले शनिवार को पुनः उपस्थित होने के लिए कहा गया है. जिन आवेदकों की उपस्थिति दर्ज नहीं हुई, उनके खिलाफ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू की गई है. जनता दरबार में आए अधिकांश मामले भूमि की पैमाइश और सीमांकन से संबंधित थे. अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दस्तावेजों और साक्ष्यों के आधार पर ही निष्पक्ष निर्णय लिया जाएगा. साथ ही सभी फरियादियों से अपील की गई कि वे निर्धारित तिथि पर आवश्यक कागजातों के साथ उपस्थित होकर समस्या के समाधान में सहयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >