मृतक रैयतों के उत्तराधिकारी के नाम कायम होगा जमाबंदी : सीओ

बताया कि राजस्व कर्मचारी घर-घर जाकर जमीन से संबंधित कागजातों की जांच करेंगे

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के चार पंचायत में शनिवार को राजस्व महा-अभियान की सफलता को लेकर राजस्व विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया. सीओ धीरज कुमार ने बताया कि पंचायत सरकार भवन लौकहा, पंचायत भवन सरायगढ़, पंचायत भवन पिपराखुर्द, सामुदायिक भवन सनपतहा में राजस्व महाशिविर का आयोजन किया गया. जिसमें जमाबंदी सुधार, खाता खेसरा और रकवा सुधार करना,छुटे हुए जमाबंदी अपलोड करना, आपसी बंटवारा, आवेदन लेने का कार्य किया जा रहा है. बताया कि राजस्व कर्मचारी घर-घर जाकर जमीन से संबंधित कागजातों की जांच करेंगे. साथ ही जरूरी सुधार की प्रक्रिया को भी पूरा करेंगे. सीओ ने कार्यरत कर्मियों को राजस्व महाअभियान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. बताया कि कई जमीन रैयत की मृत्यु बहुत पहले हो गया है. उनका मृत्यु प्रमाण पत्र किसी कारणवश नहीं बन पाया है. इसके लिए रैयत के परिजन शपथ पत्र के साथ एक सादे कागज पर स्वघोषणा पत्र के आधार पर मुखिया या सरपंच से अभिप्रमाणित कराने के बाद वंशावली में रैयत के मृत लिखे जाने के बाद उसका वंशावली मान्य होगा. जिसके आधार पर रैयत के परिजनों के नाम से जमाबंदी कायम कर दिया जाएगा. राजस्व महाअभियान के तहत राजस्व कर्मी रैयतों की मृत्यु के बाद उनके उत्तराधिकारियों के नाम से जमाबंदी कराएंगे. पहले पूर्वज की जमीन के सभी खाता, खेसरा और रकबा का सही विवरण परिमार्जन कराया जाएगा. बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय निवासियों की भूमि एवं राजस्व संबंधी समस्याओं का त्वरित समाधान और भूमि संबंधी विवादों को कम करना है. आम जनता को राजस्व सेवाओं का लाभ मिले. राजस्व सेवाओं को पारदर्शी बनाना और रिकॉर्ड अपडेट करना है. इस मौके पर पंचायत भवन सरायगढ़ में सीओ धीरज कुमार, राजस्व अधिकारी राकेश रंजन, मुखिया प्रमिला देवी, सुखदेव पंडित, राजस्व कर्मचारी दशरथ मरैया, संजीत कुमार, अर्जुन कुमार, अरुण कुमार, सुनील कुमार, दिलीप कुमार, नीतीश कुमार, बबलू कुमार, विनोद कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >