ट्रेन हादसे में जख्मी की इलाज के दौरान मौत, इलाके में पसरा मातम

परिजनों ने बताया कि शिवजी सादा पंजाब से अपने घर लौट रहा था

सुपौल. लोकहा थाना क्षेत्र के कजरा वार्ड नबंर 12 निवासी शिवजी सादा की ट्रेन हादसे में हुई दर्दनाक मौत से इलाके में मातम पसरा हुआ है. परिजनों ने बताया कि शिवजी सादा पंजाब से अपने घर लौट रहा था. 15 अप्रैल को हाथीदह स्टेशन से सुपौल आने के लिए ट्रेन पकड़ा था. वही बरुआरी स्टेशन के समीप उसका पैर फिसल गया और वे चलती ट्रेन से नीचे गिर गया. इस भीषण हादसे में उसके दोनों पैर कट गए और वे गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं रेलवे कर्मियों की मदद से उन्हें तत्काल सदर अस्पताल सुपौल लाया गया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मधेपुरा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई. इसके बाद रेलवे पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. जानकारी अनुसार मृतक अपने परिवार के इकलौते कमाने वाला सदस्य था. उनके निधन से पत्नी निर्मला देवी और तीन छोटे-छोटे बच्चों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है. स्थानीय ग्रामीणों ने रेल प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >