महिला संवाद कार्यक्रम में जन कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई

रतनपुर. बसंतपुर प्रखंड के अलग-अलग पंचायतों में मंगलवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई. कार्यक्रम में महिलाओं को सशक्तीकरण और उत्थान से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी गई. कार्यक्रम का संचालन जीविका की बीपीएम ऋतु कुमारी ने की. उन्होंने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम 13 जून तक चलेगा. बसंतपुर प्रखंड के चार स्थानों पर इसका आयोजन किया जा रहा है. बनेलीपट्टी पंचायत में दो जगहों पर, भगवानपुर और भीमनगर पंचायत में एक-एक जगह कार्यक्रम हुआ. कार्यक्रम में सतत जीविकोपार्जन योजना, नशा मुक्ति अभियान, बालिका साइकिल योजना, बालिका इंटरमीडिएट प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री बालिका स्नातक प्रोत्साहन योजना और कस्तूरबा गांधी बालिका उच्च विद्यालय योजना की जानकारी दी गई. कार्यक्रम के संचालन में जीविका के सीसी रवि रंजन, राजकुमारी, पवन कुमार झा, अविनाश कुमार वर्मा और श्रवण कुमार संयासी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >